राष्ट्रीय
Trending

शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा खुलासा : CBI ने मुख्य शूटर राजकुमार सिंह को दबोचा, चार आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और कथित शूटर राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। CBI अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोलकाता की विशेष अदालत में पेश करेगी।

जानकारी के मुताबिक, 6 मई की रात विधानसभा चुनाव परिणाम आने के दो दिन बाद चंद्रनाथ रथ की नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार हमलावरों ने बेहद करीब से उन पर छह राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई थी, जिसे बाद में CBI को सौंप दिया गया।

इस मामले में इससे पहले मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों के अनुसार अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं। हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी जमकर घमासान मचा था। भाजपा नेताओं ने घटना के लिए सत्तारूढ़ All India Trinamool Congress पर गंभीर आरोप लगाए थे, जबकि पार्टी ने आरोपों को खारिज करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button