राष्ट्रीय
Trending

पुडुचेरी में NDA सरकार की वापसी: एन. रंगासामी ने CM पद की ली शपथ, बोले- सिंगापुर जैसा बनाएंगे राज्य

नई दिल्ली/पुडुचेरी। पुडुचेरी में NDA सरकार ने एक बार फिर सत्ता संभाल ली है। AINRC प्रमुख एन. रंगासामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया। उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

शपथ लेने के बाद रंगासामी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देगी। उन्होंने पुडुचेरी को “सिंगापुर की तरह विकसित” करने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान भाजपा नेता ए. नमस्सिवयम ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी योजनाओं को जारी रखते हुए नई योजनाएं भी शुरू करेगी। रंगासामी ने बताया कि विभागों का बंटवारा जल्द किया जाएगा और केंद्र सरकार का सहयोग विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन ने बहुमत हासिल किया। 30 सदस्यीय विधानसभा में NR कांग्रेस ने 12 और भाजपा ने 4 सीटें जीतीं, जबकि DMK को 5 सीटें मिलीं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button