आज का राशिफल

आज का राशिफल 13 मई: इन 5 राशियों की बदल सकती है किस्मत, हर दिशा से मिलेगा फायदा और सफलता

रायपुर/नई दिल्ली। बुधवार 13 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी, व्यापार और निवेश में सफलता के संकेत मिल रहे हैं, वहीं रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, बुध और मंगल मेष राशि में स्थित हैं, जबकि शुक्र वृषभ और गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। बुधवार होने के कारण भगवान गणेश की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है।

मेष राशि

नौकरी में प्रमोशन और नए अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।

मिथुन राशि

व्यापार में विस्तार होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने विवाद खत्म होंगे।

धनु राशि

अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा शुभ रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

ज्योतिषीय उपायों में पीपल को जल अर्पित करना, गुड़ और मसूर का दान करना तथा भगवान शिव और श्रीकृष्ण की आराधना करना लाभकारी बताया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button