छत्तीसगढ़रायपुर

आज जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम : CM विष्णुदेव साय करेंगे घोषणा, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

रायपुर, 29 अप्रैल 2026/

छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम आज जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से परिणामों की औपचारिक घोषणा करेंगे।


इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से तुरंत देख सकेंगे।


लाखों विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी परिणाम के आधार पर उनके भविष्य की दिशा तय होगी। शिक्षा विभाग ने परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी न हो।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button