छत्तीसगढ़रायपुर

50 लाख गबन कांड: फरार ड्राइवर के पैसों में पार्षद की संलिप्तता, कांग्रेस ने किया निलंबित

रायपुर। 50 लाख रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर कृष्णा साहू के मामले में अब राजनीतिक कनेक्शन सामने आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में बिरगांव नगर निगम के पार्षद ओम प्रकाश साहू की कथित संलिप्तता उजागर हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर द्वारा दिए गए पैसों को पार्षद ओम प्रकाश साहू ने छिपाकर रखा था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण ने सख्त रुख अपनाया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिरगांव के अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी की रिपोर्ट के आधार पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने ओम प्रकाश साहू को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन) मलकीत सिंह गेंदू को भेज दी गई है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि पार्टी कानून और जनता के विश्वास के साथ खड़ी है। मामले में निष्पक्ष जांच का समर्थन करते हुए यह भी कहा गया है कि यदि आगे और तथ्य सामने आते हैं, तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button