अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

शादी से 12 दिन पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार: 10 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, दूसरी लड़की से करने वाला था विवाह

रायपुर/कवर्धा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को रेप केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की 7 मई को शादी तय थी और वह शादी के कार्ड भी बांट रहा था, तभी पुलिस ने उसे रायपुर से दबोच लिया। पीड़िता की शिकायत पर कवर्धा महिला थाने में FIR दर्ज की गई, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह और रवि पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में थे। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी करने लगा। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने 26 अप्रैल को आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर कवर्धा लाया।

रवि चंद्रवंशी वर्तमान में कवर्धा जिला किसान कांग्रेस संघ का अध्यक्ष है। जानकारी के मुताबिक, वह पहले जोगी कांग्रेस में था और पंडरिया विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है। करीब दो साल पहले कांग्रेस में वापसी के बाद उसे संगठन में पद मिला था।

मामला सामने आने के बाद रवि की कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC चीफ दीपक बैज और सचिन पायलट के साथ फोटो भी शामिल हैं।

कवर्धा SDOP आशीष शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button