
रायपुर, 12 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षक क्वार्टर में अकेली रह रही थी। फिलहाल उसकी पहचान की पुष्टि की जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल इस घटना ने पुलिस विभाग सहित पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना दिया है।



