छत्तीसगढ़रायपुर

15 हजार की डिमांड, 14 हजार लेते पकड़ा गया: रायपुर RTO का बाबू ACB की ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में ACB की टीम ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए RTO कार्यालय के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभाराम देवांगन ने एक फाइनेंस वाहन का नाम ट्रांसफर करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर ACB ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी चोलामंडलम फाइनेंस की गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर पैसे मांग रहा था। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी पर लगाम कसने का संदेश गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button