छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

दो दिन से नलों में गंदा पानी बना संकट: भिलाई में 35 से ज्यादा बच्चे बीमार, प्रशासन और BSP हरकत में

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के Bhilai के सेक्टर-7 इलाके में पीलिया फैलने से हड़कंप मच गया है। पिछले दो दिनों से पाइपलाइन के जरिए गंदे पानी की सप्लाई होने के कारण अब तक 35 से ज्यादा बच्चे बीमार हो चुके हैं। क्षेत्र के अधिकांश घरों में दूषित पानी पहुंचने से लोगों में भारी चिंता का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नलों से लगातार गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसे पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। प्रभावित बच्चों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उनकी हालत नियंत्रण में बताई जा रही है।

यह पूरा क्षेत्र Bhilai Steel Plant (बीएसपी) टाउनशिप के अंतर्गत आता है, जहां पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी संयंत्र के वाटर सप्लाई विभाग की है। गंदे पानी की शिकायत के बाद बीएसपी अधिकारियों ने पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और बीएसपी प्रबंधन के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है। वार्ड के पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि संबंधित विभागों को सूचना दे दी गई है और जल्द समस्या के समाधान की मांग की गई है।

प्रशासन अलर्ट, जांच जारी
मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, वहीं लोगों को फिलहाल उबला हुआ या साफ पानी पीने की सलाह दी गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button