छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

बिना दस्तावेज खनन-परिवहन: मंदिर हसौद में विभाग की रेड, 7 हाइवा सीज

आरंग। छत्तीसगढ़ के मंदिर हसौद क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के नेतृत्व में टीम ने दो चूना पत्थर खदानों को सील कर दिया, वहीं अवैध परिवहन में लगे 7 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया।

जांच के दौरान खदान संचालकों के पास आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए। इसके चलते सीजी एग्रो फार्म और जय कुमार बजाज से जुड़ी खदानों पर तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने अवैध परिवहन पर भी सख्ती दिखाई। जब्त किए गए 7 हाइवा में से एक वाहन रेत से भरा था, जबकि 6 वाहन गिट्टी (स्टोन) से लदे हुए थे। सभी वाहन बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करते पाए गए, जिससे शासन को राजस्व नुकसान हो रहा था।

खनिज विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विभाग के अनुसार, अब खदान संचालन को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पारदर्शी बनाया जा रहा है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button