छत्तीसगढ़
Trending

प्रदेश के कई जिलों में 15 फोरलेन सड़कें होंगी बनेंगी, 708 करोड़ रुपए स्वीकृत : यातायात सुरक्षित और आर्थिक विकास को मिलेगा नई गति – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर, 8 अप्रैल 2026: प्रदेशवासियों को सुरक्षित और चौड़ी सड़कें उपलब्ध कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15 फोरलेन सड़कों के निर्माण के लिए 708 करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से विभिन्न जिलों में कुल 90.5 किमी लंबाई की फोरलेन सड़कें बनाई जाएंगी।

इन सड़कों के निर्माण से प्रमुख मार्गों पर सुगम यातायात, जाम से मुक्ति और यात्रा का समय घटेगा। साथ ही कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

दुर्ग जिले में विभाग ने निम्नलिखित सड़कें स्वीकृत की हैं:

  • दुर्ग-धमधा-बेमेतरा अंडर ब्रिज से अग्रसेन चौक तक 0.5 किमी फोरलेन – 3.41 करोड़ रुपए
  • स्मृति नगर पेट्रोल पंप से आई.आई.टी. जेवरा सिरसा तक 7 किमी फोरलेन – 20.64 करोड़ रुपए
  • मिनी माता चौक से महाराजा चौक-ठगड़ा बांध तक 4.70 किमी – 28.58 करोड़ रुपए
  • महाराजा चौक से बोरसी चौक तक 1.80 किमी – 23.97 करोड़ रुपए

रायगढ़ जिले में:

  • ढिमरापुर चौक से कोतरा थाना चौक तक 2.50 किमी – 41.49 करोड़ रुपए
  • रायगढ़-कोतरा-नंदेली राज्य मार्ग के किमी 1 से किमी 5 तक – 55.29 करोड़ रुपए
  • रायगढ़-लोईंग-महापल्ली मुख्य जिला मार्ग के किमी 1 से किमी 5 तक विद्युतीकरण सहित – 81.48 करोड़ रुपए
  • 6 किमी तमनार फोरलेन बायपास निर्माण – 152.17 करोड़ रुपए

रायपुर जिले में:

  • अभनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में 2.8 किमी फोरलेन – 17.09 करोड़ रुपए
  • राजिम नवीन मेला स्थल से लक्ष्मण झूला तक 3.50 किमी – 34.20 करोड़ रुपए
  • अंबिकापुर गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक 5 किमी – 61.34 करोड़ रुपए

बिलासपुर जिले में:

  • 13.40 किमी कोनी-मोपका फोरलेन बायपास मार्ग82.80 करोड़ 26 हजार रुपए
  • कोटा-लोरमी-पंडरिया मार्ग 21 किमी – 14.71 करोड़ रुपए

जशपुर जिले में 7.30 किमी लंबाई की तीन सड़कें:

  • पत्थलगांव के इंदिरा चौक से जशपुर रोड 2 किमी
  • इंदिरा चौक से अंबिकापुर रोड 1.50 किमी
  • इंदिरा चौक से रायगढ़ रोड 3.80 किमी – कुल 36.85 करोड़ रुपए

कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 किमी 50 से 57 तक फोरलेन में उन्नयन और डिवाइडर निर्माण – 54.21 करोड़ रुपए

उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा,

“राज्य में बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। फोरलेन सड़कों का विस्तार केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार भी तैयार करता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा अधोसंरचना विकास में बड़े पैमाने पर निवेश कर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ किया जा रहा है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संतुलित विकास को नई गति मिलेगी।”


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button