छत्तीसगढ़
Trending

जगदलपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों समझाती रही पुलिस, नीचे उतारने में मशक्कत

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा रोड पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना धरमपुरा स्थित विशाल मेगामार्ट के पास की बताई जा रही है। युवक की पहचान दीपक विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। युवक मूल रूप से भोपाल का निवासी बताया गया है।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति को संभालने में जुटी रही और युवक से लगातार बातचीत कर उसे शांत करने की कोशिश करती रही।

फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है। पुलिस की समझाइश और प्रयास लगातार जारी हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button