छत्तीसगढ़रायपुर

लेट नाइट पार्टी का विवाद: श्रेया कालरा-ऋषभ जायसवाल ने युवाओं को हाथों से पिलाई शराब

रायपुर। राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी इलाके में नाइट लाइफ का एक नया चेहरा सामने आया है। रोडीज फेम श्रेय्या कालरा और ऋषभ जायसवाल की लेट नाइट पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

वीडियो में देखा गया कि श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल युवाओं, खासकर लड़कियों को अपने हाथों से शराब पिलाते नजर आए। श्रेया कालरा वीडियो में कहती हुई भी सुनाई दे रही हैं, “दारू पियो, ऐश करो।” बताया जा रहा है कि यह घटना पियानो क्लब की है, जहां देर रात तक तेज म्यूजिक, भीड़ और खुलेआम शराब परोसने का दृश्य कैमरे में कैद हुआ।

स्थानीय लोगों ने कहा कि सेरीखेड़ी और आसपास के इलाकों में इस तरह की लेट नाइट पार्टियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब संचालन के लिए प्रशासन द्वारा तय की गई समय सीमा होती है, जिसके बाद सभी गतिविधियां बंद करनी होती हैं। लेकिन वीडियो में देखा गया कि रात 12 बजे के बाद भी पार्टी जारी रही, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।

मंदिरहसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो क्लब प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को लेट नाइट पार्टी की शिकायत मिलने के बाद रात 12.30 बजे मौके पर भेजा गया और पार्टी रुकवाई गई। वीडियो में दिखाया गया कि पार्टी में मौजूद युवक-युवतियां भी इस मौके को कैमरे में कैद करते दिखीं।

नोट: वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड गानों पर श्रेया कालरा और युवाओं ने जमकर नाचे, जबकि शराब की बोतलें हाथों में लेकर माहौल और भी उन्मुक्त बना हुआ था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button