छत्तीसगढ़
Trending

मंत्री का बहनोई बनकर 22.70 लाख की ठगी: 4 लोगों को मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा, फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर देकर करता रहा टालमटोल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताकर 4 लोगों से 22 लाख 70 हजार रुपए ऐंठ लिए।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित समारू राम टंडन (51) की मुलाकात रायपुर में आरोपी राम ठाकुर (60) और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई ठाकुर (55) से हुई थी। इस दौरान आरोपी ने खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए मंत्रालय में मजबूत पकड़ होने का दावा किया।

आरोपी ने पीड़ित को उसके बेटे को मंत्रालय में डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके अलावा पीड़ित के अन्य परिचितों ने भी नौकरी के लालच में आरोपी को बड़ी रकम दे दी।

रकम लेने के बाद आरोपी दंपती ने सभी को अपने घर बुलाकर फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर थमा दिया, लेकिन जॉइनिंग को लेकर लगातार टालमटोल करता रहा। समय बीतने के बाद जब किसी की नौकरी नहीं लगी, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ।

इसके बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील:
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर सरकारी नौकरी के नाम पर पैसे न दें और पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button