छत्तीसगढ़
Trending
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: जल संसाधन विभाग में कई अधिकारियों का तबादला, शंकर ठाकुर को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रमुख अभियंता से लेकर कई मुख्य अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को विभागीय कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के मुताबिक, शंकर ठाकुर (मुख्य अभियंता, सिविल) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा 6 मुख्य अभियंताओं की नई पदस्थापना भी की गई है—
- मक्सी कुजूर को मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, रायपुर बनाया गया है।
- शंकर राव सोने को मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- जितेन्द्र कुमार नेताम को मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर पदस्थ किया गया है।
- अलेक्जेंडर ग्राहम को मुख्य अभियंता, गोदावरी कछार, जगदलपुर बनाया गया है।
- अनिल कुमार खलको को मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार, अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सतीश कुमार टीकम को मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार, रायपुर पदस्थ किया गया है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने और परियोजनाओं की गति तेज करने के उद्देश्य से किया गया है।
देखिए आदेश की कॉपी –





