छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की सख्त कार्रवाई: शहर काजी आरिफ अली अजहरी हटाए गए पद से, आपत्तिजनक हरकतों ने समाज में मचाई सनसनी

रायपुर, 02 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने रायपुर के शहर काजी मुफ्ती आरिफ अली अजहरी को उनके पद से हटा दिया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आदेश जारी करते हुए बताया कि काजी के खिलाफ आपत्तिजनक आचरण और अश्लील हरकतों की शिकायतें मिली थीं।

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को शहर के प्रमुख मौलानों की बैठक में सर्वसम्मति से आरिफ को हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। दो दिन की जांच के बाद, अध्यक्ष ने पदमुक्ति की कार्रवाई पूरी की। काजी के स्थान पर जल्द ही नई नियुक्ति की जाएगी।

वक्फ बोर्ड ने कहा कि काजी के व्यवहार ने मुस्लिम समाज को शर्मसार किया, जिसके बाद समाज के प्रमुखों की अनुशंसा पर यह कदम उठाया गया।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button