छत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य
Trending

बलौदा बाजार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 220 से अधिक लोगों ने लिया परामर्श, विशेषज्ञों ने दी जीवन रक्षक सलाह

बलौदा बाजार। श्री सीमेंट और श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के 220 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन सहित अन्य आवश्यक परीक्षण निःशुल्क किए गए। इसके साथ ही विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को उनके स्वास्थ्य अनुसार उचित परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव दिए।

डॉ संजय अग्रवाल (एमडी, डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) ने पेट, लीवर और पाचन संबंधी रोगों पर मार्गदर्शन दिया, जबकि डॉ रंजन पटेल (एमडी, डीएम पल्मोनोलॉजी) ने फेफड़ों और श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों पर लोगों को जागरूक किया।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ संतोष कुमार और नरेन्द्र कश्यप सहित अन्य सदस्यों का योगदान उल्लेखनीय रहा। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

📍 आयोजन स्थल: श्री सीमेंट, बलौदा बाजार स्थित ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button