छत्तीसगढ़
Trending

शराबी पति की हरकतों से तंग आकर पत्नी बनी कातिल, मायके से भाई-भतीजे को बुलाकर रची खौफनाक साजिश

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। पत्नी ने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिनौरी में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश घर से लगे खेत में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और आए दिन मारपीट करता था। इतना ही नहीं, वह अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रखता था।

इन्हीं हरकतों से परेशान होकर महिला ने अपने बड़े भाई और भतीजे के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 29 मार्च को मौका पाकर तीनों ने मिलकर गमछे से गला घोंटकर राम कुमार साय की हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले में

  • महावीर साय (40 वर्ष)
  • मीना बाई साय (36 वर्ष)
  • वैभव उर्फ अंशु बघेल (19 वर्ष)

को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button