छत्तीसगढ़
Trending

डिजिटल हुआ वित्त विभाग: अब घर बैठे जमा होगा चालान, भुगतान प्रक्रिया हुई आसान

रायपुर, 01 अप्रैल 2026। राज्य में वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में संचालनालय कोष एवं लेखा ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने कई नई डिजिटल सेवाओं की शुरुआत की है, जिससे आम नागरिकों, सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों को अब तेज और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।

सबसे बड़ा बदलाव ई-चालान व्यवस्था में हुआ है। 1 अप्रैल 2026 से OTC प्रणाली लागू होने के बाद अब सभी शासकीय भुगतान ऑनलाइन किए जा सकेंगे। इससे नागरिक घर बैठे चालान बनाकर राजस्व जमा कर पाएंगे, जिससे लंबी कतारों और समय की बर्बादी से राहत मिलेगी।

इसके साथ ही कोषालयों में ऑनलाइन बीटीआर (BTR) सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे लेखांकन कार्यों में तेजी और सटीकता आएगी। राज्य में केंद्रीय कोषालय की शुरुआत भी की गई है, जिसके जरिए भारत सरकार से मिलने वाली राशि का भुगतान अब SNA SPARSH प्रणाली से किया जाएगा। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित होगी।

विभाग ने अपनी नई वेबसाइट dta.cg.gov.in भी लॉन्च की है, जहां उपयोगकर्ताओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जरूरी जानकारी और ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी।

इन नई पहलों के जरिए राज्य सरकार वित्तीय प्रशासन को डिजिटल और आधुनिक बनाने के साथ-साथ पारदर्शिता और दक्षता को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button