छत्तीसगढ़
Trending

3.80 करोड़ की सड़क का शिलान्यास: सूरजपुर में जयनगर-कासापारा कनेक्टिविटी होगी मजबूत, ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा फायदा

सूरजपुर। प्रदेश में विकास कार्यों को गति देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जयनगर-कासापारा में 3.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह सड़क लगभग 3.60 किलोमीटर लंबी होगी, जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किया जाएगा।

सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 380.15 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसी सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार तेजी से विकास कार्यों को जमीन पर उतार रही है। उन्होंने बताया कि बेहतर सड़कें केवल यातायात को आसान नहीं बनातीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करती हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस विकास कार्य के लिए खुशी जताई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button