छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

रायपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शिफ्ट: 6 अप्रैल से नई बिल्डिंग में काम शुरू, पुराने पते पर नहीं मिलेगी कोई सेवा

रायपुर, 31 मार्च 2026/ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अंतर्गत संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) को शहर में नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। अब तक पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में संचालित हो रहा यह केंद्र 6 अप्रैल 2026 से तेलीबांधा मेन रोड स्थित वन हाई स्ट्रीट की दूसरी मंजिल में काम करना शुरू करेगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल या उसके बाद की तारीख के लिए जिन आवेदकों ने पासपोर्ट सेवा केंद्र, रायपुर में अपॉइंटमेंट लिया है, उन्हें निर्धारित समय और तारीख के अनुसार नए पते पर ही उपस्थित होना होगा। इससे आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाया जा सकेगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुराने पते पर अब सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी, इसलिए सभी आवेदक समय रहते नए स्थान की जानकारी सुनिश्चित कर लें। नए परिसर में आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का दावा भी किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button