छत्तीसगढ़
Trending

पुरुष हॉकी में सेमीफाइनल का रोमांच चरम पर : झारखंड ने मध्यप्रदेश को रौंदा और ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को हराकर फाइनल में बनाई जगह

रायपुर, 30 मार्च 2026। राजधानी के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और जोश से भरपूर रहे। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को बांधे रखा।

पहले सेमीफाइनल में झारखंड ने एकतरफा खेल दिखाते हुए मध्यप्रदेश को 8-1 के बड़े अंतर से हराया। झारखंड की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा, जिससे उसे फाइनल में जगह बनाने में कोई परेशानी नहीं हुई।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन ओडिशा ने निर्णायक क्षणों में बढ़त बनाते हुए 5-1 से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।

मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभंकर ‘मोर वीर’ के साथ दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया।

इस अवसर पर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के साई डिप्टी डायरेक्टर मयंक श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना की सराहना की।

अब फाइनल मुकाबले में झारखंड और ओडिशा की टीमें आमने-सामने होंगी, जिसमें खिताब के लिए जोरदार संघर्ष देखने को मिलेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button