छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर: सरस्वती नगर फाटक बंद, कोटा क्षेत्र के लोग सड़क पर उतरे – रेल रोको आंदोलन की दी चेतावनी

रायपुर, 29 मार्च 2026:सरस्वती नगर फाटक के बंद रहने से कोटा क्षेत्र के रहवासी परेशान हैं। पिछले लगभग 19 दिनों से यह फाटक बंद है और रेलवे प्रशासन केवल मेंटेनेंस का हवाला देते हुए इसे नहीं खोल रहा है।
रहवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर फाटक नहीं खोला गया तो वे सीधे डीआरएम कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने रेल रोको आंदोलन की भी बात कही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फाटक बंद होने से आवागमन पर गंभीर असर पड़ रहा है और दिनचर्या बाधित हो रही है। रेलवे प्रशासन से तुरंत फाटक खोलने की मांग की जा रही है।



