छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

रिसॉर्ट में पक रहा था हिरण का मांस: वन विभाग की रेड, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार; सप्लायर फरार

00कोटा के कुरदर वैली रिसॉर्ट में कार्रवाई, किचन से जब्त हुआ पका मांस; लैब जांच के बाद बढ़ेगी कार्रवाई00


बिलासपुर | 28 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन सामने आया है। यहां हिरण का मांस पकाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान किचन से पका हुआ मांस जब्त किया गया। मौके से रिसॉर्ट के मैनेजर सहित चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो शामिल हैं।

इस पूरे मामले में मांस सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी जनक बैगा फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

वन विभाग ने जब्त मांस को जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट में हिरण के मांस की पुष्टि होने के बाद आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला:

  • रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने की मिली थी सूचना
  • वन विभाग ने किचन में मारी रेड
  • 4 कर्मचारी गिरफ्तार, सप्लायर फरार
  • जब्त मांस की लैब जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button