खेलछत्तीसगढ़
Trending

88 किग्रा भारोत्तोलन में रुबा ताडु का दबदबा: 274 किग्रा उठाकर जीता गोल्ड, रायपुर में दिखा रोमांचक मुकाबला

रायपुर, 28 मार्च 2026। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

अरुणाचल प्रदेश के रुबा ताडु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 274 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 117 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 157 किग्रा वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

आंध्र प्रदेश के देवरकोंडा प्रेम सागर ने 270 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता, जबकि अरुणाचल प्रदेश के सोरम हिटलर टाग्रू ने 262 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में ओडिशा के सनातन मलिक (249 किग्रा) चौथे, असम के प्रीतम सोनोवाल (248 किग्रा) पांचवें और मध्यप्रदेश के पृथ्वीराज चौहान (226 किग्रा) छठे स्थान पर रहे। वहीं त्रिपुरा के डेनियल जमातिया, गोवा के एलेस्टर गोम्स, तेलंगाना के सिद्दाबोइना नवीन और छत्तीसगढ़ के छत्रपाल ठाकुर ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने प्रदर्शन से अनुभव अर्जित किया।

पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, बल्कि विभिन्न राज्यों के बीच खेल भावना और एकता को भी मजबूत किया।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का यह आयोजन साबित करता है कि आदिवासी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button