छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में आस्था की मिसाल: ज्योति विसर्जन के लिए थमी ट्रेनें, महावीर तालाब में उमड़े श्रद्धालु

डोंगरगढ़, 28 मार्च 2026/ चैत्र नवरात्र 2026 के समापन पर मां बम्लेश्वरी मंदिर से निकली ज्योति विसर्जन शोभायात्रा ने पूरा शहर भक्ति में डुबो दिया। नवरात्र के नौ दिनों तक पूजित हजारों ज्योति कलशों का विधिपूर्वक महावीर तालाब में विसर्जन किया गया।

विशेष बात यह रही कि शोभायात्रा मुंबई–हावड़ा रेल मार्ग पार करते समय ट्रेनों को रोककर परंपरा का सम्मान किया गया। अंग्रेजों के दौर से चली आ रही यह परंपरा आज भी जस की तस निभाई जा रही है। भक्तों ने मां बम्लेश्वरी से सुख-समृद्धि की कामना की और “जय मां बम्लेश्वरी” के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button