
रायपुर, 23 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। हिंदी पेपर लीक होने के दावों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं का हिंदी प्रश्नपत्र निरस्त कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक की शिकायतों के चलते बोर्ड ने इसे रद्द करने का निर्णय लिया। अब यह परीक्षा दोबारा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से हजारों छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी। वहीं, प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है कि पेपर लीक की घटना कैसे हुई।
👉 फिलहाल छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें।



