छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक 2006 वापस: भू-राजस्व, नगर एवं ग्राम निवेश और गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित

रायपुर | विधानसभा बजट सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को महत्वपूर्ण विधायी कार्यवाही हुई। गृह मंत्री विजय शर्मा ने राज्यपाल द्वारा लौटाए गए छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक, 2006 पर विचार का प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किया। चर्चा के बाद आसंदी ने सरकार को यह विधेयक वापस लेने की अनुमति दे दी।
इसके साथ ही सदन में अन्य संशोधन विधेयकों पर भी कार्रवाई की गई। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 के पुनर्स्थापन का प्रस्ताव रखा, जिसे विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक, 2026 और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक, 2026 के पुनर्स्थापन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सदन में दोनों प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई।
लगातार प्रस्तावों के पारित होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुड़े विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हुई। हालांकि इस दौरान विपक्ष ने चर्चा में भाग नहीं लिया।



