छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती: 625 सहायक प्राध्यापक, 50 ग्रंथपाल और 25 क्रीड़ा अधिकारी नियुक्त होंगे

रायपुर, 14 मार्च 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की पहल पर छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप तैयार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया के लिए विभाग ने Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) को 24 फरवरी 2026 को सभी आवश्यक जानकारी और प्रस्ताव भेज दिया है।

कई विषयों में होगी सहायक प्राध्यापकों की भर्ती

सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के पदों के लिए कई विषयों में भर्ती की जाएगी। इनमें

  • हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र और प्राणीशास्त्र के 50-50 पद
  • अर्थशास्त्र, इतिहास और भूगोल के 25-25 पद
  • कम्प्यूटर एप्लीकेशन के 15 पद
  • वाणिज्य के 75 पद
  • विधि के 10 पद शामिल हैं।

इसके अलावा क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद और ग्रंथपाल के 50 पद भी भरे जाएंगे।

जल्द जारी होगा भर्ती विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम, श्रेणीवार पदों की संख्या, परीक्षा पाठ्यक्रम और विज्ञापन प्रारूप भी CGPSC को भेज दिया है। आयोग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके बाद योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

कॉलेजों में मजबूत होगी शिक्षण व्यवस्था

इन पदों पर नियुक्ति से राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

फिलहाल अतिथि शिक्षकों से चल रही पढ़ाई

विभाग ने बताया कि स्थायी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। इन अतिथि शिक्षकों में से अधिकांश पीएचडी, नेट और सेट जैसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाओं से योग्य हैं और वे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण उपलब्ध करा रहे हैं।

विभाग के अनुसार ये शिक्षक National Education Policy 2020 के प्रावधानों के अनुरूप आधुनिक शिक्षण-अधिगम पद्धति को लागू करने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button