छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंदिरों पर सियासी संग्राम: कांग्रेस बोली– नाम पर जीतती है BJP, सत्ता पक्ष का जोरदार हंगामा

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को मंदिरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा गूंज उठा। कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने सदन में आरोप लगाया कि भाजपा मंदिरों के नाम पर चुनाव जीतती है, लेकिन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए पर्याप्त काम नहीं हो रहा। उनके इस बयान के बाद सत्तापक्ष के विधायकों ने कड़ा विरोध जताते हुए सदन में हंगामा किया और कहा कि सरकार सनातन धर्म और धार्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

प्रश्नकाल के दौरान इंद्र साव ने पूछा कि बलौदाबाजार–भाटापारा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों और मंदिरों के जीर्णोद्धार तथा धर्मशाला निर्माण के लिए विभाग को कितने प्रस्ताव मिले हैं और कितनी राशि स्वीकृत की गई है।

इस पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए कुल 74 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें से 16 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए 78.43 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

मंत्री के जवाब के बाद भी पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी रहे, जिससे कुछ देर तक सदन का माहौल गरम रहा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button