आज का राशिफल

आज का राशिफल 8 मार्च: तुला, कन्या समेत 5 राशियों को बड़ा लाभ, धन-करियर में मिलेगी खुशखबरी

आज का राशिफल – 8 मार्च 2026

नई दिल्ली। 8 मार्च 2026 रविवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज गुरु मिथुन राशि में वक्री, चंद्रमा तुला राशि में और स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। वहीं सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं, जिससे कुछ लोगों में जल्दबाजी, ओवरथिंकिंग और तनाव की स्थिति बन सकती है।

ज्योतिष के अनुसार आज 5 राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

तुला, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक माना जा रहा है। इन राशियों को धन, करियर और सामाजिक जीवन में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।


सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखना होगा।

वृषभ: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और ज्ञान में वृद्धि होगी।

मिथुन: मन अशांत रह सकता है। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है, हालांकि व्यापार ठीक रहेगा।

कर्क: घरेलू विवाद की आशंका है। जमीन, मकान या वाहन खरीदने का योग बन सकता है।

सिंह: पराक्रम से सफलता मिलेगी। व्यापार में मजबूती आएगी, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है।

कन्या: धन लाभ के योग हैं। परिवार में खुशहाली बढ़ेगी और व्यापार में भी अच्छा लाभ मिल सकता है।

तुला: आज आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: खर्च बढ़ सकता है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन व्यापार ठीक रहेगा।

धनु: आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

कुंभ: भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के अवसर बनेंगे, यात्रा का योग भी है।

मीन: चोट या दुर्घटना से सावधान रहें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है, हालांकि व्यापार सामान्य रहेगा।


ज्योतिषीय सलाह:
आज जल्दबाजी और गुस्से से बचें, खासकर रिश्तों में। शांत मन से निर्णय लेने से लाभ मिलेगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button