
रायपुर, 1 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका को उनके जन्मदिवस के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाएं एवं बधाई अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा शिल्प की आकर्षक कलाकृति तथा शॉल प्रदान कर उन्हें जन्मदिवस की मंगलकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्य निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर लोकभवन में सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण बना रहा।


