छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

रायपुर-गोवा से 7 सट्टेबाज गिरफ्तार: पेमेंट गेट-वे पैनल चलाकर 46,500 USDT (42 लाख) क्रिप्टो में भेजे, दुबई से जुड़े तार

रायपुर, 28 फ़रवरी 2026। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और पेमेंट गेट-वे पैनल संचालित करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रायपुर से 2 और गोवा से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस तरह कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरोह के तार दुबई से जुड़े होने की बात सामने आई है।

रायपुर क्राइम के पुलिस उपायुक्त स्मृति राजनाला ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पैनल चलाने के साथ-साथ पेमेंट गेट-वे पैनल का भी संचालन कर रहे थे। भारत सहित विदेशों में संचालित ऑनलाइन क्रिकेट पैनलों से अर्जित धन के लेन-देन के लिए नए गेट-वे पैनल को देश के अलग-अलग लोकेशन में स्थापित किया गया था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतीक कुमार और सैन्की हाल ही में दुबई से लौटे थे और यहां पेमेंट गेट-वे संचालन का काम देख रहे थे। रायपुर में पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गोवा में रेड कार्रवाई की गई, जहां से 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 430 म्यूल अकाउंट मिले हैं, जिनके जरिए अवैध रकम का ट्रांसफर किया जाता था। आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में 23exch9.com, allpenalexch.com और 99.com जैसी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स से जुड़े पैनल संचालित करने के साक्ष्य मिले हैं। ये मास्टर आईडी बनाकर अन्य लोगों को आईडी वितरित करते थे और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अन्य राज्यों में बैठे पैनल संचालकों से प्राप्त रकम के लिए व्हाट्सएप आधारित गेट-वे सिस्टम का उपयोग कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि क्रिकेट सट्टे से प्राप्त अवैध धन को क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी के माध्यम से मुख्य संचालक तक भेजा जाता था।

अब तक की जांच में 46,500 यूएसडीटी (करीब 42 लाख रुपये) क्रिप्टो वॉलेट के जरिए संचालक तक पहुंचाए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस को आशंका है कि दुबई में बैठा कोई बड़ा चेहरा इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा है। मामले की जांच जारी है।

बाइट: स्मृति राजनाला, डीसीपी क्राइम

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button