छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

रायपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन पर बने कॉम्प्लेक्स को नगर निगम ने किया ध्वस्त

रायपुर, 28 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालपुर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बने व्यावसायिक परिसर पर बुलडोजर चलाया। प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई कर सरकारी जमीन को खाली कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, लालपुर में शासकीय जमीन पर करीब 9-10 निजी दुकानों के साथ एक बहुमंजिला इमारत संचालित की जा रही थी, जिसमें पीजी भी चल रहा था। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने जांच की, जिसमें निर्माण को अवैध पाया गया। इसके बाद नोटिस जारी कर संबंधित लोगों को परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए।

भारी पुलिस बल की तैनाती

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। नगर निगम के उड़नदस्ता दल के साथ सभी 10 जोन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। पहले भवन को खाली कराया गया, फिर बुलडोजर से अवैध हिस्सों को तोड़ा गया।

70 से अधिक कमरे भी थे निर्मित

मामले में नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने बताया कि सामने करीब 10 से अधिक दुकानें और पीछे लगभग 71 कमरे बनाए गए थे। पूरा निर्माण शासकीय भूमि पर किया गया था। लंबे समय से प्रकरण लंबित था, जिस पर आज मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मिलेगा, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी गई। कुछ लोगों ने इसे उचित कदम बताया, वहीं प्रभावित पक्ष ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button