खेलछत्तीसगढ़
Trending

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 61 रन से हराया; CM विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर, 16 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर देश का मान बढ़ाया। इस शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यादगार जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने संयम, सटीक रणनीति और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया, जिससे पूरे देश को गर्व का अनुभव हुआ।

उन्होंने कहा कि यह जीत करोड़ों देशवासियों के लिए उत्साह और उल्लास का क्षण है। भारतीय टीम ने दबाव के बीच जिस आत्मविश्वास और समर्पण के साथ खेला, वह प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों में भी विजयश्री हासिल करने की कामना की।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button