छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

डिप्टी CM अरुण साव के प्रयास रंग लाए: रायपुर–भिलाई-दुर्ग में फास्ट ट्रैफिक का रास्ता साफ, सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर बनेंगे ग्रेड सेपरेटर

रायपुर, 3 फरवरी 2026/ राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई–दुर्ग के बीच अब सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और निर्बाध होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिरसा गेट चौक और खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाएगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए 77 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

यह मंजूरी वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत राज्य शासन के प्रस्ताव पर दी गई है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की पहल पर केंद्र सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी दी।

ग्रेड सेपरेटर बनने के बाद रायपुर से दुर्ग तक आने-जाने वाले वाहनों को इन चौकों पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। इससे पहले कुम्हारी चौक, डबरा पारा, पॉवर हाउस चौक और सुपेला चौक पर फ्लाईओवर बनाए जा चुके हैं।

सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर फ्लाईओवर की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। जनआकांक्षाओं और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय से इस परियोजना को मंजूरी मिली है।

रायपुर–भिलाई–दुर्ग मार्ग औद्योगिक दृष्टि से भी बेहद अहम है। ग्रेड सेपरेटर बनने से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि इस मार्ग से जुड़े उद्योगों और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अब इस कॉरिडोर के लगभग सभी प्रमुख चौकों पर फ्लाईओवर और ग्रेड सेपरेटर होने से ट्रैफिक सुगमता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button