खेल
Trending

IND vs NZ दूसरा T20: ईशान–सूर्या का तूफान, 209 रन का लक्ष्य 15.2 ओवर में चेज; भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।ओस से प्रभावित हाई-स्कोरिंग मैच में भारत को 209 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 15.2 ओवर में हासिल कर लिया।

209 रन का टारगेट, लेकिन भारत का दमदार जवाब

टॉस जीतकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 208 रन बनाए। रचिन रविंद्र (44) और कप्तान मिशेल सेंटनर (नाबाद 47) ने टीम को संभाला। यह मुकाबला भारतीय धरती पर खेला गया 100वां टी-20 इंटरनेशनल रहा।

शुरुआत झटकों भरी, फिर ईशान–सूर्या का कहर

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही—पहले 7 गेंदों में दोनों ओपनर आउट
इसके बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और 48 गेंदों में 122 रन जोड़ दिए।

ईशान ने 21 गेंदों में फिफ्टी, कुल 32 गेंदों पर 76 रन (11 चौके, 4 छक्के) बनाए।
वहीं सूर्यकुमार यादव ने 14 महीने बाद T20I में अर्धशतक जमाया और 37 गेंदों पर 82 रन* (9 चौके, 4 छक्के) की कप्तानी पारी खेली।
शिवम दुबे (36)* ने अंत में तेजी से रन बटोरकर जीत पक्की कर दी।

न्यूजीलैंड की आक्रामक शुरुआत

कीवी टीम ने पहले ओवर में ही 18 रन बटोर लिए।
हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को आउट कर ब्रेक लगाया, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया।
रचिन रविंद्र ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन भारत ने बीच के ओवरों में वापसी की।

ओस बनी चुनौती, अर्शदीप रहे महंगे

मैच में ओस का असर साफ दिखा। अर्शदीप सिंह का पहला ओवर 18 रन का रहा, जो भारतीय गेंदबाज के लिए टी-20I में संयुक्त रूप से सबसे महंगा पहला ओवर है।
भारतीय गेंदबाजों में हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

टीम में बदलाव

भारत ने अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया।
न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट, मैट हेनरी और जैक फाल्क्स को प्लेइंग-11 में शामिल किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button