छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

छत्तीसगढ़ बना देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य : फसल बीमा योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर मिला पहला पुरस्कार

00बेंगलुरु में आयोजित 13वें नेशनल रिव्यू कॉन्फ्रेंस में उद्यानिकी व कृषि विभाग को संयुक्त रूप से किया गया सम्मानित00

रायपुर, 19 जनवरी 2026 — प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राज्य सरकार की इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को बधाई दी और इसे किसानों के हित में किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की किसान-हितैषी कृषि नीतियों और मजबूत प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सफलता को दर्शाता है।

यह सम्मान कर्नाटक के बेंगलुरु में 18–19 जनवरी 2026 को आयोजित 13वें नेशनल रिव्यू कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग की ओर से प्रभारी संयुक्त संचालक नीरज शाहा ने पुरस्कार ग्रहण किया।

इस उपलब्धि से राज्य के किसानों में भरोसा मजबूत हुआ है और फसल बीमा योजनाओं के प्रति जागरूकता व विश्वास को नई ताकत मिली है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button