छत्तीसगढ़नई दिल्लीरायपुर

दिल्ली में गुरु खुशवंत साहेब और नितिन नवीन की अहम मुलाकात : राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव-2026 को लेकर हुआ बड़ा संवाद और औपचारिक आमंत्रण

आरंग/रायपुर/नई दिल्ली, 10 जनवरी 2026/
छत्तीसगढ़ शासन के (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति) कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने माननीय नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नवीन दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक मजबूती, जनसरोकारों तथा आगामी विभागीय कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने संगठन क्षमता में माननीय नितिन नवीन जी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी।

इसी क्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने राजा मोरध्वज की पावन नगरी आरंग में आयोजित होने वाले राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 में पधारने हेतु माननीय नितिन नवीन जी को आमंत्रण दिया। माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आरंग की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत की प्रशंसा की तथा महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। यह मुलाकात मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं माननीय नितिन नवीन जी के बीच सुदृढ़ संगठनात्मक समन्वय, परस्पर विश्वास तथा छत्तीसगढ़ के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं माननीय नितिन नवीन जी के बीच संगठनात्मक विषयों पर पूर्व से ही सतत संवाद और समन्वय रहा है। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के साथ विधायक ललित चंद्राकर जी, विधायक रोहित साहू जी एवं राजीव लोचन दास महाराज जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button