नए साल से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला: 16 डीएसपी को मिली एएसपी पदोन्नति, पुलिस विभाग में उत्साह

ब्रेकिंग | रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा पर और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को वर्ष के अंतिम दिन बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा पर 16 वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति का आदेश जारी किया है।
इन अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समकक्ष पद से स्थानापन्न रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समकक्ष रैंक पर पदोन्नत किया गया है। इस निर्णय को पुलिस महकमे में मनोबल बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पदोन्नत होने वाले अधिकारी
पदोन्नत अधिकारियों में शामिल हैं —
रितेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार खूंटे, अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेन्द्र नायक, मनोज तिर्की, सारिका वैद्य, निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मीत कौर चांवला और अनिल कुमार विश्वकर्मा।
पुलिस महकमे में खुशी की लहर
नवीन पदोन्नति आदेश के बाद राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। सरकार के इस फैसले को ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को प्रोत्साहित करने वाला बताया जा रहा है।
यह कदम नए वर्ष की शुरुआत से पहले पुलिस बल को और अधिक सशक्त और प्रेरित बनाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है। 🚨



