छत्तीसगढ़

रायपुर: साइकिलिंग के साहसी धावक सुरेश दुआ ने 78 घंटे 58 मिनट में पूरा किया 1200 किलोमीटर का चुनौतीपूर्ण LRM 1200 रूट

रायपुर, 30 दिसंबर 2025/ रायपुर रैंडोन्यूर्स द्वारा 25 दिसंबर को आयोजित LRM 1200 साइकिलिंग इवेंट में रायपुर के साइकिलिस्ट और NIT रायपुर के कर्मचारी सुरेश दुआ ने अद्भुत उपलब्धि हासिल की। 1200 किलोमीटर की दूरी उन्होंने केवल 78 घंटे 58 मिनट में पूरी की।

सुरेश ने पहले दिन 350 किमी (रायपुर–देवरी, महाराष्ट्र), दूसरे दिन 380 किमी (रायपुर–सोहेला, उड़ीसा), तीसरे दिन 300 किमी (रायपुर–कांकेर) और चौथे दिन 170 किमी (रायपुर–गरियाबंद) की दूरी तय की। इस इवेंट में वह अकेले प्रतिभागी थे।

ज्ञात हो कि साल 2025 में सुरेश ने चार बार सुपर रैंडोन्यूर्स का खिताब भी अर्जित किया, जिसमें एक बार 6 दिन में यह खिताब जीतकर अपनी सहनशक्ति और धैर्य का परिचय दिया। जुलाई में उन्होंने लेह से उमलिंगला (दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल पास) की यात्रा भी पूरी की। अब तक सुरेश दुआ ने कुल 85,241 किलोमीटर साइकिलिंग की है।

रैंडोन्यूर्स (Randonneurs) लंबी दूरी की साइकिलिंग करने वाले साहसी सवार होते हैं, जो शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति के लिए लंबी दूरी की रेस “ब्रेवेट” पूरी करते हैं और उन्हें आजीवन उपाधि मिलती है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button