छत्तीसगढ़
राजिम: पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडा और पत्थर से हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में 11 आरोपियों को धरदबोचा

राजिम। गरियाबंद जिले के ग्राम देवरी में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर लाठी, डंडा और पत्थर से हमला कर युवक की हत्या की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक हितेश तारक उर्फ चंदू तारक आदतन अपराधी था और उसके खिलाफ मारपीट, चोरी सहित 8 अपराध तथा 9 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई राजिम थाना में दर्ज थीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंक दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।



