छत्तीसगढ़

भिलाई: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान युवती ने कलाई काटने की कोशिश, समय रहते बचाई गई

भिलाई, 30 दिसंबर 2025। शहर के जयंती स्टेडियम में चल रही बागेश्वर वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के तीसरे दिन एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। कथास्थल पर एक युवती ने कथावाचक से नहीं मिल पाने के कारण कलाई की नस काटने की कोशिश की। घटना को देखते ही लोग उसकी मदद के लिए आगे आए और समय रहते उसे बचा लिया।

युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से अपील की है कि इस तरह के आत्मघाती कदम न उठाएं। उन्होंने कहा कि सभी भक्तों की मनोकामनाओं और अर्जी को सामूहिक रूप से हनुमान जी तक पहुंचाया जाएगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह घटना दो दिन पहले घटी थी, लेकिन दुर्ग पुलिस को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button