छत्तीसगढ़

नक्सलियों की साजिश फेल : बीजापुर में 10 किलो का IED बरामद, मौके पर ही किया गया नष्ट

बीजापुर | 29 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया है। गंगालूर थाना क्षेत्र के मुनगा–पेद्दाकोरमा इलाके में माओवादियों द्वारा लगाया गया 10 किलो वजनी IED बम सुरक्षाबलों ने बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित नष्ट कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी बीजापुर, गंगालूर थाना पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की संयुक्त टीम सोमवार को इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान मुनगा रोड से लगी पगडंडी में संदिग्ध वस्तु दिखी। जांच करने पर वहां शक्तिशाली IED मिलने की पुष्टि हुई।

तत्काल बीडीएस की टीम को बुलाया गया, जिसने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए IED को नियंत्रित विस्फोट के जरिए वहीं नष्ट कर दिया।

सुरक्षा बलों की सतर्कता और तेज कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन लगातार जारी है, ताकि माओवादियों की किसी भी गतिविधि को पहले ही रोका जा सके।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button