छत्तीसगढ़
Trending

बाल विवाह के खिलाफ सीएम साय का सख्त संदेश — 1098 पर कॉल करो, बचाओ मासूमों का भविष्य

रायपुर | 28 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ते हुए जशपुर जिले से “बाल विवाह मुक्त जशपुर” जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ अब शहरी इलाकों से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों तक जाकर लोगों को इस सामाजिक अपराध के खिलाफ जागरूक करेगा।

फरसाबहार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने दो टूक कहा—

“बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसे रोकना सिर्फ सरकार नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है।”

बाल विवाह की सूचना मिलते ही 1098 पर कॉल करें — सीएम की अपील

मुख्यमंत्री ने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की तैयारी या आशंका दिखे तो बिना डर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर तुरंत सूचना दें। सूचना मिलते ही प्रशासन और बाल संरक्षण की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी।


रथ बताएगा — बाल विवाह कितना खतरनाक है

इस विशेष जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा —

  • बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान
  • लड़के-लड़कियों के विवाह की कानूनी न्यूनतम उम्र
  • बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत सजा और कानूनी कार्रवाई
  • और 1098 हेल्पलाइन की पूरी जानकारी

रथ पर 1098 नंबर को प्रमुखता से दर्शाया गया है, ताकि लोग तुरंत मदद ले सकें।


सीएम बोले — कुप्रथा को जड़ से खत्म करना होगा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच विकसित कर बाल विवाह जैसी कुप्रथा को पूरी तरह खत्म करना जरूरी है। इसके लिए सरकार, प्रशासन और जनता को एकजुट होकर काम करना होगा।


ये अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशिमोहन सिंह, सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा समेत स्वास्थ्य और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button