अम्बिकापुर की शिक्षिका विभा चौबे ने KBC में जीते 12.5 लाख रुपये, शहर में बढ़ा गर्व का माहौल

अम्बिकापुर, 25 दिसंबर 2025/ शहर की शिक्षिका विभा चौबे ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का लोहा मनवाते हुए प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 12.5 लाख रुपये की बड़ी राशि जीतकर पूरे अम्बिकापुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
दरिमा शासकीय स्कूल में कार्यरत विभा चौबे ने अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर अपने ज्ञान और अनुभव का परिचय दिया। खेल के दौरान उन्होंने सही उत्तरों के दम पर उच्च पुरस्कार जीतने में सफलता हासिल की।
विभा की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे अम्बिकापुर के लिए गर्व का विषय बनी है। KBC का यह एपिसोड 31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रसारित किया जाएगा, जिसमें दर्शक देख सकेंगे कि कैसे अम्बिकापुर की शिक्षिका ने अपने हिम्मत और समझदारी के साथ बड़े पुरस्कार को अपने नाम किया।
शिक्षिका विभा चौबे की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि ज्ञान और मेहनत से कोई भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है और यह अम्बिकापुर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।



