छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे: जांजगीर में आज मेगा सम्मेलन, दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे JP नड्डा

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्यक्रम और सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में भी सरकार के दो साल पूरे होने पर भव्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे।

कब पहुंचेंगे जेपी नड्डा?
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। जांजगीर-चांपा में आयोजित सम्मेलन में जेपी नड्डा जनता को संबोधित करेंगे।

इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सरकार की दो साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा।

सम्मेलन में शामिल होने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम करीब 4:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button