छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आंध्र प्रदेश दौरा: अटल–मोदी सुशासन यात्रा में होंगे शामिल, जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर, 21 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को एक दिवसीय दौरे पर आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले जाएंगे। वे दोपहर 1:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 1:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 1:45 बजे राज्य विमान से प्रस्थान कर 3:00 बजे राजमहेंद्रवरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से कार द्वारा मुख्यमंत्री 3:30 बजे लालाचेरुवु सेंटर पहुंचेंगे। यहां से वे 3:30 बजे से 4:15 बजे तक स्थानीय प्रबुद्धजनों के साथ अटल–मोदी सुशासन यात्रा बस में सवार होकर लालाचेरुवु सेंटर से जागृति सेंटर, गोरक्षनपेटा तक यात्रा करेंगे।

जागृति सेंटर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 4:15 बजे से 4:30 बजे तक पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और भाजपा ध्वज स्तंभ का अनावरण करेंगे। साथ ही वाजपेयी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

इसके पश्चात 4:35 बजे से 6:35 बजे तक आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे, जहां वे सुशासन, विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 6:35 बजे जागृति सेंटर से रवाना होकर 6:55 बजे राजमहेंद्रवरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 7:10 बजे राज्य विमान द्वारा प्रस्थान कर 8:25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 8:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button