IPL 2026 Mini Auction: अनकैप्ड खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, CSK ने कार्तिक-प्रशांत पर लुटाए 14.20 करोड़, बड़े सितारे बेस प्राइस में बिके

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के लिए अबूधाबी में हुई मिनी नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर भरोसा जताया। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सबसे बड़ा दांव खेलते हुए राजस्थान के भरतपुर के कार्तिक शर्मा और सहारनपुर के प्रशांत वीर पर कुल 14.20 करोड़ रुपये खर्च कर सभी को चौंका दिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला के तेज गेंदबाज आकिब डार को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के स्पिन ऑलराउंडर मंगेश यादव पर गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 5 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाई। इसके अलावा तेजस्वी सिंह, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, नमन तिवारी, सलिल अरोड़ा, सुशांत मिश्रा और रवि सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों पर भी टीमों ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया।
बेस प्राइस पर बिके 5 बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारे
नीलामी में हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच बड़े नाम बेस प्राइस पर ही बिक गए।
- क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में खरीदा।
- डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
- वानिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा।
- रचिन रविंद्र को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ में लिया।
- बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीदा।
कुल मिलाकर, IPL 2026 मिनी ऑक्शन में जहां अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश हुई, वहीं कई दिग्गज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को बेस प्राइस पर खरीदकर टीमों की “लॉटरी” लग गई।



