छत्तीसगढ़
Trending

कल्याण कॉलेज बवाल मामला: NSUI प्रदेश महासचिव आकाश कनौजे नागपुर से गिरफ्तार, दुर्ग भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

दुर्ग। भिलाई के कल्याण कॉलेज में हुए उपद्रव के मामले में फरार चल रहे NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कनौजे को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दुर्ग लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, कॉलेज परिसर में प्रिंसिपल कार्यालय में घुसकर सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने, नेम प्लेट पर स्याही फेंकने और प्राचार्य को जूते की माला पहनाने की कोशिश के आरोप में आकाश कनौजे समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पहले ही 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि आकाश कनौजे फरार था।

जांच में सामने आया कि बीते दिनों NSUI से जुड़े छात्र नेताओं ने कल्याण कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। आरोप है कि प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा के साथ धक्का-मुक्की की गई और शासकीय दस्तावेजों को स्याही डालकर नुकसान पहुंचाया गया, साथ ही कागजात भी फाड़े गए।

कॉलेज प्रबंधन की लिखित शिकायत पर दुर्ग पुलिस ने विवेचना शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि आकाश कनौजे नागपुर में मौजूद है। पुलिस टीम ने नागपुर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया और दुर्ग लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की।

मामले में पुलिस जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button